हैम्बर्ग 2024 ओलम्पिक के लिए दावेदारी पेश करेगा

फ्रैंकफर्ट, 17 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी के ओलम्पिक स्पोर्ट्स कनफेडरेशन (डीओएसबी) ने 2024 ओलम्पिक खेलों के लिए दावेदारी पेश करने का निर्णय लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमवार को डीओएसबी की रूलिंग ब्यूरो की बैठक में दावेदारी के लिए जर्मनी के खिलाफ और हैम्बर्ग के समर्थन में वोटिंग हुई।

डीओएसबी प्रमुख एल्फांस होएरमान ने कहा कि यह जर्मनी के खिलाफ मतदान का सवाल नहीं है बल्कि हैम्बर्ग ने अपनी दावेदारी को पुख्ता करने के लिए काफी सुनियोजित खाका पेश किया है और डीओएसबी रूलिंग ब्यूरो इससे प्रभावित दिखा।

होएरमान ने कहा कि हैम्बर्ग ने दावा किया है कि एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि हैम्बर्ग के 64 फीसदी लोग ओलम्पिक की मेजबानी के पक्ष में हैं।

दूसरी ओर, बर्लिन में सिर्फ 55 फीसदी लोग ही इन खेलों की मेजबानी के पक्ष में हैं।

डीओएसबी रूलिंग ब्यूरो की मीटिंग में 33 ओलम्पिक अम्ब्रेला आर्गेनाइजेशंस ने हिस्सा लिया, जिनमें से 18 ने हैम्बर्ग और 11 ने बर्लिन के पक्ष में मतदान किया। चार ने दोनों शहरों को चुना।

2024 ओलम्पिक के लिए दावेदारी पेश करने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर है। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति 2017 में इसके मेजबान की घोषणा करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493