शारजाह, 17 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक भारतीय महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।
समाचार पत्र ‘गल्फ टुडे’ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना सोमवार शाम को उस समय हुई, जब 38 वर्षीय महिला अल खान रोड़ पर एक अनाधिकृत क्षेत्र से सड़क पार कर रही थी।
एंबुलेस, गश्त जत्था और यातायात विशेषज्ञ के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।
dharmpath.com dharmpath