लंदन मैराथन में हिस्सा लेंगे चोट से उबर आए मुताई

नैरोबी, 17 मार्च (आईएएनएस)। केन्या के लंबी दूरी के धावक ज्योफ्रे मुताई ने कहा है कि वह टखने में लगी चोट से उबर चुके हैं तथा 26 अप्रैल को होने वाले लंदन मैराथन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मुताई ने सोमवार को कहा, “मेरे टखने में हल्का सा खिंचाव था और मैं कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रहा था। लेकिन अब मैं उससे उबर चुका हूं और अप्रैल में होने वाले लंदन मैराथन के लिए तैयार हूं।”

अभ्यास के दौरान चोटिल होने के बाद दो बार न्यूयार्क मैराथन जीत चुके मुताई ने पिछले महीने हुए टोक्यो मैराथन में हिस्सा नहीं लिया।

लंदन मैराथन के आयोजकों ने सोमवार को इथियोपिया के आसेलेफेक मर्जिया के साथ मुताई को रेस में शामिल करने की पुष्टि कर दी।

आयोजकों द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया, “लंदन मैराथन के 35वें संस्करण में 26 अप्रैल को हिस्सा लेने वाले एथलीटों में मुताई और मर्जिया दो बड़े नाम जुड़ गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493