5 छोटे हवाईअड्डों का निर्माण पूरा : मंत्री

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 2014-15 में पांच अलग-अलग स्थानों पर छोटे हवाईअड्डे के निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में कहा कि ये पांच हवाईअड्डे कर्नाटक के हुबली और बेलगांव में, राजस्थान के किशनगढ़ में, ओडिशा के झारसूगुड़ा में और अरुणाचल प्रदेश के तेजू में स्थित हैं।

मंत्री ने कहा कि अन्य स्थानों की पहचान के लिए कार्यबल गठित किया गया है।

मंत्री ने लिखित जवाब में कहा, “सरकार देश भर में छोटे हवाईअड्डों के निर्माण के द्वारा दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में संपर्क उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता को अनुमति देने के लिए तैयार है।”

मंत्री ने कहा, “यह हालांकि कंपनी की इच्छा, वित्तीय व्यावहारिकता, सरकार की सामाजिक-आर्थिक जिम्मेदारी और संबंधित राज्य सरकारों की सहायता पर निर्भर करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493