अप्रैल-दिसंबर में 26 अरब डॉलर का स्वर्ण आयात

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश में अप्रैल-दिसंबर 2014 अवधि में करीब 26 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया। संसद में यह जानकारी मंगलवार को दी गई।

वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि करीब 664.29 टन सोना आयात किया, जिसका मूल्य 25.74 अरब डॉलर है।

इसी अवधि में 38.11 टन सोना निर्यात किया गया था, जिसका मूल्य 1.55 अरब डॉलर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493