हर तरह की भूमिका करना चाहती हैं साई

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री साई तमहांकर का कहना है कि वह एक अभिनेत्री के रूप में हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने कोई सीमा नहीं तय कर रखी है।

मराठी फिल्मों की अभिनेत्री साई हिन्दी फिल्म ‘हंटर’ में नजर आने वाली हैं, जो 20 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “एक अभिनेत्री के रूप में मैं किसी भी चीज के खिलाफ नहीं हूं, मैं वास्तविकता में यकीन रखती हूं। एक अभिनेत्री के रूप में मैंने यह नहीं तय कर रखा है कि मैं यह करूंगी और यह नहीं। भूमिका के अनुरूप काम करना एक अभिनेत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, “मैं साड़ी और बिकिनी, दोनों में सहज हूं। यह मेरा काम है।”

साई को ‘पुने 52’ और ‘दुनियादारी’ जैसी मराठी फिल्मों के लिए खूब प्रशंसा मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493