मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। ऐतिहासिक धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ में महारानी अजब्दे की भूमिका निभा रही अभिनेत्री रचना पारुलकर इसकी आने वाली कड़ियों में गर्भवती दिखाई जाएंगी।
उन्हें यकीन है कि वह इस अनुभव का लुत्फ उठाएंगी।
रचना ने एक बयान में कहा, “मैं जब पर्दे पर होती हूं, तो पूरी तरह से अपने किरदार में होती हूं। इसलिए मुझे यकीन है कि मैं अजब्दे के रूप में गर्भावस्था का लुत्फ उठाऊंगी। बहुत सही कहा गया है कि एक कलाकार का काम किरदार को निभाने में आने वाली सभी चुनौतियों को स्वीकार करना है।”
‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath