सीरिया के तटीय शहर में ड्रोन मार गिराया गया

दमिश्क, 18 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने देश के तटीय शहर लताकिया में एक ड्रोन को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम टीवी के एक दृश्य में विमान का मलबा दिखा और सीरियाई सेना के कई जवान इसकी जांच कर रहे थे।

अधिकारी ड्रोन के स्रोत और इसे भेजने वाले का पता लगा रहे हैं। पूर्व सैन्य अधिकारी सलीम हारबा के अनुसार, ड्रोन हथियारों से लैस था।

लताकिया में एक सूत्र ने बताया कि स्थानीय लोगों ने भीषण विस्फोट की आवाज सुनी और विस्फोट की लपटें देखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493