लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। अश्वेत रैपर एजीलिया बैंक्स का कहना है कि उन्हें अमेरिका की हर चीज से नफरत है, इसलिए वह यह देश छोड़ना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, 23 वर्षीया एजीलिया ने ‘प्लेबॉय मैगजीन’ को अप्रैल वाले संस्करण के लिए दिए एक साक्षात्कार में अमेरिका की आलोचना की।
उन्होंने कहा, “हां, मुझे इस देश की हर चीज नापसंद है, जैसे कि मैं सफेद चमड़ी वाले मोटे अमेरिकियों से नफरत करती हूं।”
यह पूछे जाने पर कि ऐसा कौन है, जिसके करियर का वह अनुसरण करना चाहेंगी? जवाब में एजीलिया ने कहा, “जे-जेड (रैपर)। एकमात्र वही हैं, जिनका करियर मुझे चुनौती देता है। प्रतियोगिता हमेशा चलती है, लेकिन मैं वहां अश्वेत के रूप में जानी जाना चाहती हूं और मुझे इस पर नाज है। आप मेरा मतलब समझे? कई बार ऐसा होता है कि आपका अश्वेत महिला होना और उस पर नाज करना, लोगों को पसंद नहीं आता।”
dharmpath.com dharmpath