रणदीप हुड्डा को कायापलट लगती मजेदार

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा ‘हाईवे’ और ‘बांबे टॉकीज’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका और लुक के साथ कई प्रयोग कर चुके हैं। वह कहते हैं कि उन्हें प्रत्येक फिल्म के साथ कायापलट करने में मजा आता है।

रणदीप ने अपनी आगामी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ के लिए भी नया लुक अख्तियार किया है। यह फिल्म 1970 के ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित है।

रणदीप (38) ने यहां मंगलवार को अपनी छवि वाली ‘मैंडेट’ पत्रिका के मुख्य पृष्ठ के लांच पर कहा, “मेरी पसंदीदा फिल्म वो हैं, जिनमें नया लुक शामिल है जैसे ‘हाईवे’ या ‘बांबे टॉकीज’ और यह भूमिका (मैं और चार्ल्स) भी काफी कायापलट वाली है। मुझे इसमें सबसे ज्यादा मजा आता है।”

प्रवाल रमन निर्देशित ‘मैं और चार्ल्स’ ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज के 1986 में तिहाड़ जेल से फरार होने की घटना के इर्दगिर्द घूमती है। शोभराज को 1976 और 1977 के बीच 12 हत्याएं करने का दोषी पाया गया और कारावास की सजा सुनाई गई। फिलहाल वह नेपाल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

फिल्म पहले 13 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब 26 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493