निकोलस ब्रेंडन का बचपन में हुआ था यौन शोषण

लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘बफी द वैंपायर स्लेयर’ के पूर्व अभिनेता निकोलस ब्रेंडन ने हाल में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बचपन में उनके साथ कुकर्म हुआ था।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, ब्रेंडन (43) ने सोमवार को स्काईपे पर चैट करते समय कहा कि दुराचार के बाद वह अवसाद में चले गए और यह हाल में हुई उनकी गिरफ्तारियों की वजह बना।

ब्रेंडन ने वीडियो कांफ्रेंस कॉल में बताया, “मैं यौन शोषण का शिका हो चुका हूं। मैं जब बच्चा था, तो यह एक शर्मिदा करने वाली चीज थी। मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की।”

उन्होंने बताया, “बचपन में मेरे साथ कुकर्म करने वाले शख्स को पांच साल की कैद हुई। मैं कभी अपने दिमाग से यह बात नहीं निकाल पाया। मेरे ख्याल से यह नई शुरुआत का समय है।”

ब्रेंडन ने यह खुलासा 13 मार्च (तीसरी बार) को सार्वजनिक रूप से अनुचित व्यवहार करने और फ्लोरिडा में एक होटल के कमरे में तोड़फोड़ करने के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493