चंद्रमा पर हुआ सबसे चमकीला विस्फोट

वाशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकानसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने चंद्रमा की सतह पर अब तक के सबसे बड़े विस्फोट के पहले तथा बाद की तस्वीरें भेजी हैं।

चंद्रमा की सतह से 17 मार्च को एक छोटा सा गोलाश्म टकराया और एक बड़ा प्रकाश पुंज पैदा हुआ, जो बेहद चमकीला था। अब तक दर्ज की गई चमक से यह 10 गुनी ज्यादा थी।

हंट्सविले में नासा के मार्शल अंतरिक्ष उड़ान केंद्र में शोधकर्ताओं ने चमकीले प्रकाश पुंज को दर्ज किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि क्रेटर के वास्तविक आकार और प्रकाश पुंज की तुलना से प्रभाव मॉडल को मान्यता देने में मदद मिलेगी।

विस्फोट के पहले तथा बाद की तस्वीरों से चंद्रमा की सतह पर होने वाले कई बदलावों के अध्ययन में मदद मिलेगी।

नासा ने 18 जनवरी, 2009 को एलआरओ को लांच किया था, जिसके सात शक्तिशाली उपकरणों ने कई महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराए हैं, जिससे चंद्रमा को बेहतर तौर पर समझने में हमें काफी मदद मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493