ट्यूनिश, 18 मार्च (आईएएनएस)। बंदूकधारियों ने ट्यूनीशिया की संसद पर बुधवार को हमला बोल दिया और कई व्यक्तियों को बंधक बना लिया है।
बीबीसी की रपट के अनुसार, हमले में कई लोग मारे गए हैं, जबकि निजी स्वामित्व वाले मोजैक एफएम ने कहा है कि बारडो म्यूजियम के अंदर कई लोगों को बंधक बना लिया गया है। यह संग्रहालय संसद भवन के बगल में स्थित है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्यूनीशिया की मीडिया रपटों में कहा गया है कि बुधवार सुबह संसद भवन परिसर के पास गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इसके तत्काल बाद परिसर को खाली करा लिया गया।
dharmpath.com dharmpath