रियाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब में सुरक्षा कारणों से अगली सूचना तक अमेरिकी दूतावास बंद रहेगा। दूतावास की वेबसाइट ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले, अमेरिकी दूतावास ने घोषणा की थी कि 15 तथा 16 मार्च को रियाद, जेद्दा तथा दहारान के वाणिज्य दूतावासों में कामकाज बंद रहेंगे।
बाद में 16 मार्च को दूतावास ने घोषणा की कि सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास का कामकाज आगे भी बंद रहेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार के बयान के हवाले से कहा कि जैसे ही दूतावास सेवा सामान्य होगी, एक नया सुरक्षा संदेश जारी कर दिया जाएगा।
दूतावास ने अपने नागरिकों को देश में कहीं भी यात्रा करते समय एहतियात बरतने की चेतावनी दी है।
बयान के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे सऊदी अरब की यात्रा के जोखिम पर ध्यानपूर्वक विचार करें तथा देश के अंदर अनावश्यक यात्रा से बचें।
dharmpath.com dharmpath