यूक्रेन, ग्रीस संकट पर ओबामा-मार्केल के बीच चर्चा

वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने टेलीफोन पर यूक्रेन संकट और ग्रीस की स्थिति पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, “दोनों नेताओं (ओबामा और मार्केल) ने संकट के स्थाई और शांतिपूर्ण समाधान के लिए तीनों मिंस्क समझौतों के पूर्ण और तुरंत क्रियान्वयन पर सहमति जताई है।”

बयान के मुताबिक, “दोनों नेताओं ने समझौते पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जब तक रूस मिंस्क समझौते की शर्तो को पूरा करता है। उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाएगी।”

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने मंगलवार को टेलीफोन पर इस संकट को लेकर विचार-विमर्श किया।

बाइडन और पोरोशेन्को की चर्चा के बाद जारी व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया, “जब तक रूस हिंसा को समर्थन देता रहेगा और यूक्रेन में अस्थिरता जारी रहेगी। ऐसे कदमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय रूस के प्रतिबंधों में इजाफा करता रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493