बॉलिवुड ने विश्व कप में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी विश्व कप-2015 के क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश पर भारत को मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम को बधाई देने के लिए हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी हास्तियों का तांता लग गया।

ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार अभिनेताओं ने सोशल साइट के जरिए भारत की जीत का जश्न मनाया।

भारत ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर गुरुवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश को 109 रनों से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में से किसी एक टीम से हो सकता है।

ऋषि कपूर ने ट्वीट कर भारतीय टीम को दिए अपने बधाई संदेश में लिखा, “यो! भारत की लगातार सातवीं जीत। भारत को जीत की लय मिल गई है!!!”

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कमाल का कैच था और कमाल का मैच था। भारतीय टीम को लगातार सातवीं जीत की बधाई।”

अनुपम खेर ने लिखा, “जीत जाएंगे हम तू अगर संग है.. भारतीय टीम को एक और शानदार जीत की बधाई। जय हो।”

बमन ईरानी ने ट्वीट किया, “वे एक टीम की तरह दिखाई दिए। भारतीय टीम हमें खुशी देने के लिए धन्यवाद।”

इमरान हाशमी ने लिखा, “भारतीय टीम 109 रनों से जीत गई..कमाल की जीत रही..।”

अर्जुन रामपाल ने कहा, “शानदार भारतीय टीम। चैम्पियन टीम ने एक और हरफनमौला प्रदर्शन किया। वर्ष के सबसे बड़े जश्न में अब सिर्फ दो मैच शेष रह गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493