लॉस एंजेलिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। गायिका काइली मिनोग ने कथित तौर पर रैपर जे जेड के साथ आगे और काम न करने का फैसला लिया है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 46 वर्षीया काइली ने दो वर्षो तक जे जेड की प्रबंधन कंपनी ‘रॉक नेशन’ के साथ काम करने के बाद अब इससे अलग होने का निर्णय लिया है।
‘द सन’ समाचारपत्र ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “करार दोनों में से किसी भी ओर से चल नहीं पाया और उन्हें (काइली) लगता है कि वे लोग उन्हें एक कलाकार तक नहीं समझते। उनका पिछला एलबम उतना सफल नहीं रहा, जितने की उन्हें उम्मीद थी। वह अब एक अलग दिशा में काम करना चाहती हैं।”
जे जेड की कंपनी के साथ काइली का यह करार उनके मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई दौरे ‘किस मी वन्स’ के पूरा होने के साथ ही खत्म हो जाएगा। रिहाना, काल्विन हैरिस और शकीरा जैसी दिग्गज संगीत हस्तियां भी जे जेड की कंपनी के साथ करार कर चुकी हैं।
‘लोकोमोशन’ गीत की गायिका काइली ने 16 वर्षो तक अपनी संगीत कंपनी परलोफोन के साथ काम करने के बाद उससे भी रिश्ता तोड़ लिया था।
dharmpath.com dharmpath