मैं जैसा हूं, खुश हूं : राम कपूर

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। छोटे व रुपहले पर्दे के जाने-माने अभिनेता राम कपूर कहते हैं कि उनका भारी-भरकम शरीर उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार रहा है। वह अब ‘दिल की बातें’ धारावाहिक से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

राम ने यहां कहा, “मैं अपने करियर के लिए अपनी कद-काठी से खुश हूं। हालांकि इस तरह का होना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। मैं स्वस्थ होने की कामना करता हूं, शायद कुछ वजन घटाऊं। लेकिन करियर के हिसाब से मैं अपने वजन से संतुष्ट हूं, क्योंकि मुझे अच्छी फिल्मों और धारावाहिकों के प्रस्ताव मिल रहे हैं।”

राम ने कहा, “लेकिन मैं अपने प्रशंसकों से मेरी तरह होने के लिए नहीं कहूंगा।”

वह अपनी जीवनशैली में कई बदलाव लाए हैं।

राम ने कहा, “मैं बहुत धूम्रपान करता था। मैं सिगरेट के दो पैकेट पी जाया करता था। मैंने अपनी जिंदगी में 17 साल तक प्रतिदिन 40 सिगरेट पी। लेकिन मैंने पिछले साल धूम्रपान करना छोड़ दिया।”

‘दिल की बातें’ में राम कपूर एक निम्न मध्य वर्गीय व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे, जो मौत से जूझ रही अपनी पत्नी आनंदिता (गुरदीप कोहली) को बचाना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493