‘कोड रेड’ में बौनों संग नजर आएंगे यश

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। सच्ची घटनाओं पर आधारित टेलीविजन शो ‘कोड रेड’ में क्राइम रिपोर्टर ‘कबीर’ की भूमिका निभाने जा रहे अभिनेता यश सिन्हा इसमें बौनों की एक टोली के साथ नजर आएंगे।

कबीर ‘कोड रेड’ की एक आगामी कड़ी में एक कहानी की तलाश में दूसरे शहर की यात्रा करते दिखेंगे, वहां उन्हें गलियों में बौनों की एक टोली प्रस्तुति देती दिखेगी। यह टोली पुलिस को आता देखकर वहां से भाग खड़ी होगी। पूछताछ के बाद करीब को पता चलेगा कि ये बौने पहले प्रस्तुति देने के बहाने इलाके की टोह लेते हैं और बाद में वहां डकैती डालते हैं।

यश ने एक बयान में कहा, “उनके (बौनों) साथ काम करने का अनुभव सुखद रहा। शॉट के बीच में हमने अक्सर उनसे उनकी जीवनशैली और जिंदगी में उनके सामने आने वाली दिक्कतों के बारे में बातें कीं। उनसे बात करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बहुत ही मस्तमौला है।”

‘कोड रेड’ की यह कड़ी कलर्स चैनल पर शनिवार को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493