पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, 3 मरे

इस्लामाबाद, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ अधिकारी के काफिले पर हमला कर उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी।

डान ऑनलाइन ने बलूचिस्तान लेविज अर्धसैनिक बल के अधिकारी दाऊद खान के हवाले से कहा कि आतंकवादियों ने खारन जिले के राचिल इलाके में उपायुक्त खारन राजिक दिलावरी के काफिले पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि दो घायल हो गए।

खान ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के मुंहतोड़ जवाब में एक हमलावर मारा गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेविज अधिकारियों को शक है कि इस हमले में बलूच अलगाववादी आतंकवादी समूह का हाथ है।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान का उत्तरी भाग तब से हिंसा की चपेट में है, जब 16 दिसंबर, 2014 को पेशावर के एक आर्मी स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के सफाये के लिए अभियान चलाया है।

सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान तथा गिरफ्तारी के जवाब में आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले को अंजाम दे रहे हैं और इलाके में अधिकारियों को अगवा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493