पाकिस्तान बढ़ाएगा बिजली संयंत्रों की क्षमता

इस्लामाबाद, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (पीएईसी) के अध्यक्ष अंसार परवेज का कहना है कि पाकिस्तान 2050 तक अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 40,000 मेगावाट तक कर लेगा।

समाचारपत्र ‘डेली टाइम्स’ ने शुक्रवार को परवेज के हवाले से बताया कि कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र, चाश्मा परमाणु ऊर्जा इकाई-1 और इकाई-2 से कुल 755 मेगावाट परमाणु ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। निर्माणाधीन सी-3, सी-4, के-2 और के-3 परियोजनाओं के पूरा होने पर इस उत्पादन क्षमता को 2021 तक बढ़ा कर 3,535 मेगावाट किया जाएगा।

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए परमाणु बिजली की दीर्घावधि रणनीति का उल्लेख करते हुए परवेज ने कहा कि 2021 के बाद पीएईसी हर साल कम से कम एक परमाणु बिजली संयंत्र का निर्माण शुरू करने पर ध्यान देगा ताकि लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।

पाकिस्तान का पहला परमाणु बिजली संयंत्र कराची परमाणु बिजली संयंत्र को 1972 में स्थापित किया गया था।

गौरतलब है कि चश्मा परमाणु बिजली संयंत्रों की इकाई-1 और इकाई-2 को चीन के सहयोग से स्थापित किया गया था और इसका सफलतम संचालन किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493