चीनी खिलाड़ी ने 20 किमी पैदल चाल में बनाया नया रिकार्ड

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चीन की लु सियुजी ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रीय पैदल चाल ग्रांप्री. में महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धा में जीत हासिल करने के साथ ही नया एशियाई रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एशियाई खेलों की मौजूदा चौम्पियन और चीन के राष्ट्रीय खेलों की विजेता 21 वर्षीय लु ने एक घंटे 25 मिनट और 12 सेकेंड में अपना रेस पूरा किया।

इससे पहले इस स्पर्धा में सबसे तेज पैदल चाल रिकार्ड उनकी हमवतन कियांग शिजि के नाम था। कियांग ने लंदन में हुए 2012 ओलंपिक खेलों में 1 घंटे 25 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरा करने का कीर्तिमान स्थापित किया था।

मॉस्को में 2013 में हुए विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वालीं लियू होंग ने 1 घंटे 27 मिनट और 39 सेकेंड के साथ दूसरा तथा नी जिंगजिंग ने उनसे 12 सेकेंड का समय ज्यादा लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493