ऋतविक, आशा बयान करेंगे अपनी प्रेम कहानी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की चर्चित प्रेमी जोड़ी अभिनेता ऋतविक धनजानी और आशा नेगी टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है आशिकी’ में स्वयं की प्रेम कहानी को दर्शकों के सामने रखते नजर आएगी।

‘ये है आशिकी’ असल जिंदगी की अनोखी प्रेम कहानियां बयान करता है। इसमें यह जोड़ी अपनी प्रेम कहानी सुनाएगी।

यह जोड़ी ‘अशविक’ नाम से मशहूर है। उन्हें यह नाम दोनों के नामों को मिलाकर दिया गया है। वे दोनों पूर्व में मशहूर धारावाहिक पवित्र रिश्ता में साथ काम कर चुके हैं, उसी दौरान उनका प्रेम परवान चढ़ा था।

ऋतविक-आशा की प्रेम कहानी वाली ‘ये है आशिकी’ की यह कड़ी 22 मार्च को बिंदास चैनल पर प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493