सांसदों ने गाया भारतीय टीम के लिए गाना

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर ने आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को एक गाना गाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

यूट्यूब पर ठाकुर द्वारा डाले गए इस गाने के वीडियो क्लिप में मनोज तिवारी सहित भाजपा की एक अन्य सांसद मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले भी नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि ठाकुर हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सचिव भी चुने गए हैं। उन्होंने इस वीडियो का लिंक सोशल साइट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “यह गाना सांसदों की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493