ओबामा पर चार्ली ने की नस्लभेदी टिप्पणी

लॉस एंजेलिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘बैरी सटेरा केन्या’ कहा है।

चार्ली ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “बैरी सटेरा केन्या’ तुम उस एक सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगे, जिसे तुमने मारा है। दुखद।”

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, यहां ‘बैरी सटेरा केन्या’ का संदर्भ ओबामा के अफ्रीकी वंश से है। ओबामा के पिता केन्या के रैच्यओंयो जिले से हैं, हालांकि ओबामा हवाई में पैदा हुए हैं। सटेरा का मतलब फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

49 वर्षीय चार्ली, ओबामा के राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान एक सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने की बजाय अंग्रेजी चैनल ‘ईएसपीएन’ पर दिखने पर भड़के हुए हैं।

चार्ली का इशारा संभवत: अफगानिस्तान में मारे गए दो स्टार जनरल सैनिक के अंतिम संस्कार की ओर है।

हालांकि, प्रशासन द्वारा सैनिक की अनदेखी किए जाने का उनका आरोप गलत है, क्योंकि अंतिम संस्कार में अमेरिका के रक्षा सचिव चक हेगल शामिल हुए थे।

ओबामा पर आई चार्ली की यह टिप्पणी ट्विटर उपयोगकर्ताओं में गुस्से की वजह बन गई है।

एक उपयोगकर्ता ने चार्ली की ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “वह (ओबामा) हर शवयात्रा में शरीक नहीं हो सकते। सोच बड़ी करो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493