उम्र के साथ बढ़ता है विश्वास भी

न्यूयार्क, 20 मार्च (आईएएनएस)। बुजुर्गो के बारे में आम धारणा है कि वे रह चीज को संदेह की नजर से देखने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। नए अनुसंधान में यह बात आई है कि उम्र बढ़ने के साथ ही भरोसा भी बढ़ता जाता है।

न्यूयार्क, 20 मार्च (आईएएनएस)। बुजुर्गो के बारे में आम धारणा है कि वे रह चीज को संदेह की नजर से देखने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। नए अनुसंधान में यह बात आई है कि उम्र बढ़ने के साथ ही भरोसा भी बढ़ता जाता है।

शोध के सह-लेखक और नार्थ वेस्टर्न विश्वविद्यालय में मानव विकास एवं समाजिक नीति के सहायक प्रोफेसर क्लाउडिया हैसे ने कहा, “हमारे नए निष्कर्ष में दर्शाया गया है कि जैसे लोग बुजुर्ग होते जाते हैं विश्वास बढ़ता जाता है और इसके अलावा जिन लोगों में ज्यादा विश्वास होता है उनमें खुशी भी ज्यादा भरी रहती है।”

अध्ययन के निष्कर्षो को ब्योरेवार सामाजिक मनोविज्ञान और व्यक्तित्व विज्ञान में प्रकाशित किया गया है।

अध्ययन के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने पहले इतिहास में कई बिंदुओं पर उम्र और विश्वास के बीच संबंध की जांच की। इसके लिए 83 देशों से 197,888 व्यक्तियों के एक नमूने का इस्तेमाल किया।

परिणाम बताता है कि उम्र और भरोसे के बीच एक सकारात्मक लगाव होता है। एक तो वह जो कम से कम 30 वर्षो से मौजूद है और बदलते समय ने उन पर थोड़ा ही असर डाला है।

अध्ययन के सह-लेखक मिशेल पॉलिन ने कहा, “यह सुझाव बताता है कि कुछ चुने समय में पैदा हुए लोगों के बारे में आसान नहीं है।” मिशेल बुफैलो विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493