फार्मूला-1 ने जर्मन ग्रां प्री रद्द किया

पेरिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन ग्रां प्री को इस साल के फार्मूला-1 कैलेंडर से बाहर कर दिया गया है। 19 जुलाई को होने वाली इस रेस को एफ-1 कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एफ-1 की गवर्निग बॉडी-एफआईए ने इस साल के लिए संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में 20 की बजाय 19 रेसों की जिक्र है।

हॉकेनहेम सर्किट इस साल एफ-1 कैलेंडर में फिर से जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस आयोजन स्थल को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिल सकी।

हॉकेनहेम सर्किट के प्रबंध निदेशक ग्रेगोर सीलर ने कहा कि अब जर्मन ग्रां प्री की उम्मीद रखना बेकार है लेकिन 2016 और 2018 में इसके आयोजित किए जाने की पूरी सम्भावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493