‘फ्यूरियस 7’ के प्रीमियर पर भावुक हुए विन

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ के एक प्रीमियर पर अपने दिवंगत मित्र और सहकलाकार पॉल वॉकर के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

वॉकर की वर्ष 2013 में 40 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, डीजल ने कहा, “एक्शन से भरपूर यह फिल्म प्यार की मेहनत है। कई मायनों में यह फिल्म मेरे अब तक सबसे कठिन रही क्योंकि फिल्म में आपने जो संबंध देखे हैं वे बहुत वास्तविक हैं।”

विन ने कहा, “हादसे में मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया। मैंने अपना भाई खो दिया।”

यह कहते-कहते डीजल काफी भावुक हो गए और चुप हो गए, लेकिन प्रशंसकों ने उन्हें सांत्वना दी।

एक प्रशंसक ने कहा, “विन, यहां तुम्हारा परिवार है।”

फिल्म वॉकर को समर्पित करते हुए विन ने कहा, “हमने वास्तव में यह फिल्म तुम्हारे लिए बनाई है।”

विन ने अफसोस व्यक्त किया कि वॉकर जिन्हें वह पाब्लो कह कर बुलाते थे, ‘फ्यूरियस 7’ कभी नहीं देख सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493