लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। बालों का रंग बदलने की शौकीन पॉप स्टार लिलि एलेन ने अब बालों को सुनहरा करवा लिया है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लिलि ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके छोटे बॉब कट बाल सुनहरे दिख रहे हैं। यहां तक कि लिलि खुद भी तस्वीर में अपने नए रूप पर हैरान दिख रही हैं।
लिलि ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, “मार्टी हार्पर ने मेरे बालों को सुनहरा कर दिया।”
हालांकि ऐसा लगता है कि 29 वर्षीय लिलि के प्रशंसकों को उनका यह सुनहरे बालों वाला नया रूप काफी भाया है। एक प्रशंसक ने लिखा, “प्यारी लग रही हो। तुम खूबसूरत हो लिलि।”
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “मुझे भी अपने बालों को ऐसा ही रूप देना है।”
dharmpath.com dharmpath