ब्रिटेन की नागरिकता चाहते हैं विलियम

लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। रैपर विलियम एडम्स ब्रिटेन के नागरिक बनना चाहते हैं।

विलियम का जन्म लॉस एंजेलिस में हुआ था, लेकिन अपने संगीत करियर की शुरुआत होने के बाद से उन्होंने ब्रिटेन में काफी वक्त बिताया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, विलियम ने कहा, “मैं ब्रिटिश नागरिक बनना चाहता हूं। मैं यहां सालों से आ रहा हूं और इसे पसंद करता हूं, मैं यहां अपने घर जैसा महसूस करता हूं।”

‘द वॉइस’ के कोच विलियम ने कहा कि अगर उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता मिल जाती है, तो वह इंग्लैंड के लंदन की गगनचुंबी इमारत ‘द शार्ड’ में रहना चाहेंगे, लेकिन उन्होंनें कहा कि वह इस इमारत का पांच करोड़ पाउंड का भुगतान का खर्च वहन नहीं कर सकते, क्योंकि वह इतना नहीं कमाते।

उन्होंने कह, “मैं ‘द शार्ड’ में रहना चाहता हूं, लेकिन यह बहुत महंगा है और वास्तव में मैं इसके बिलों का भुगतान नहीं कर पाऊंगा, लेकिन मैं इसका हिसाब लगाऊंगा।”

विलियम को दक्षिण इंग्लैंड के एसेक्स में कथित तौर पर घर ढूंढते देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493