वेलिंग्टन, 21 मार्च (आईएएनएस)। मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 237) के रिकार्ड दोहरे शतक और ट्रेंट बाउल्ट (44-4) की धारदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टपैक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को 143नरनों से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। अब 24 मार्च को उसका सामना ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका से होगा।
कीवी टीम ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 393 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कैरेबियाई टीम 30.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 250 रन ही बना सकी।
क्रिस गेल ने सबसे अधिक 61 रन बनाए जबकि कप्तान जेसन होल्डर ने – 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और डेनियल विटोरी ने भी दो-दो विकेट लिए।
दूसरे सेमीफाइनल में 26 मार्च को सिडनी में मौजूदा चैम्पियन भारत का सामना आस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लागदेश और आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।
dharmpath.com dharmpath