‘फराह की दावत’ में मां के साथ दिखेंगी सोनाक्षी

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा, नृत्य निर्देशक और निर्माता फराह खान की मेजबानी वाले शो ‘फराह की दावत’ के एक एपिसोड में अपनी मां पूनम के साथ सिंधी कढ़ी और आलू टक बनाती नजर आएंगी।

सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि रसोई में होना इतना मजेदार हो सकता है और अगर रसोई ‘फराह की दावत’ की रसोई की तरह फैंसी हो तो यह और भी बेहतर है। मेरी पसंदीदा रसोइया मेरी मां, फराह के साथ मेरा मार्गदर्शन कर रही थीं, यह बहुत मजेदार था।”

सोनाक्षी ने कहा, “हम हंसे, बातें की और मिलकर अच्छा खाना बनाया। मेरी मां सबसे ज्यादा खुश थीं, क्योंकि आखिरकार उनकी यह ख्वाहिश पूरी हुई कि मैं कुछ पकाऊं।”

पूनम को सोनाक्षी को खाना पकाना सिखाने का मौका मिला।

पूनम ने कहा, “मैं खुश थी कि उसका खाना पकाने का श्रीगणेश मेरी उपस्थिति में हुआ और मैंने इसे देखा। मुझे आश्चर्य हो रहा था कि वह रसोई में चीजों को कितनी जल्दी समझ रही थी।”

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत आनंददायक पल था।”

पूनम ने फराह की संगत का आनंद उठाया।

उन्होंने कहा, “फराह बहुत प्यारी हैं और वह जब भी मुझसे मिलती हैं, हमेशा कहती हैं कि मैं उनके और उनके बच्चों के लिए सिंधी कढ़ी कब भेज रही हूं, इसलिए मुझे लगा कि मुझे शो में वही बनाना चाहिए।”

‘फराह की दावत’ में मशहूर हस्तियां रसोई में देसी व्यंजन पकाते नजर आती हैं।

यह एपिसोड कलर्स चैनल पर 22 मार्च को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493