भारत-आस्ट्रेलिया मैच में अंपायरिग करेंगे धर्मसेना, केटलबरो

एडिलेड, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर होने वाले आईसीसी विश्व कप-2015 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आईसीसी की इलीट पैनल के अंपायर कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबरो फील्ड अंपायर होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को यह घोषणा की। इसके अलावा इस मैच में मराइस एरास्मस और रिचर्ड इलिंगवर्थ क्रमश: तीसरे और चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। रंजन मदुगले मैच रेफरी की भूमिका में होंगे।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऑकलैंड के इडेन पार्क में होने वाले पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इयान गुल्ड और आस्ट्रेलिया के रॉड टकर मैदान पर बतौर अंपायर मौजूद होंगे।

वहीं, निजेल लोंग और ब्रुस ओक्सेनफोर्ड क्रमश: तीसरे तथा चौथे अंपायर की जिम्मेदारी निभाएंगे। डेविड बून इस मैच में मैच रेफरी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493