कायरो, 21 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा में शनिवार को एक बस नहर में गिर गई और इस दुर्घटना में कम से कम नौ व्यक्तियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी मेना की रपट के मुताबिक, अब तक बस से कुल नौ शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
रपट में यह भी कहा गया है कि हादसे में 15 व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath