मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। गायिका हर्षदीप कौर ने अपने सबसे घनिष्ठ मित्र मनकीत सिंह से शादी कर ली। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी था।
‘कबीरा’ अलबम से चर्चित गायिका ने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक के जरिए यह खबर साझा की।
उन्होंने शनिवार को फेसबुक पर लिखा, “अपने अच्छे दोस्त मनकीत सिंह से मैंने कल शादी कर ली। आपके आशीष की जरूरत है।”
शादी शुक्रवार को हुई और इसके बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
28 वर्षीय हर्षदीप ने पारंपरिक सिख रीति-रिवाज में हुई इस शादी की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पति के साथ दिख रही हैं।
हर्षदीप हल्के गुलाबी रंग के परिधान और मनोहर जेवर में दिलकश लग रही थीं, जबकि उनके पति सफेद रंग की शेरवानी में सुंदर लग रहे थे।
गायिका ‘रॉकस्टार’ फिल्म के ‘कतिया करूं’ और ‘जब तक है जान’ का गीत ‘हीर..’ के लिए जानी जाती हैं।
dharmpath.com dharmpath