अब गोएअर ने पेश की सस्ती उड़ानें

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। कम कीमत पर हवाई यात्रा सेवा प्रदान करने वाली एअरलाइंस ‘गोएअर’ ने शनिवार को छमाही के अवसर पर विशेष ऑफर की घोषणा करते हुए 999 रुपये की न्यूनतम कीमत पर एक तरफ की हवाई यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की।

गोएअपर के देश में 22 शहरों के बीच मौजूद नेटवर्क के बीच हवाई यात्रा के लिए इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत 23 जून से 31 अक्टूबर 2015 के बीच यात्रा के लिए 21 से 23 मार्च के बीच टिकट बुक कराने होंगे।

गोएअर के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन ) मनोज धर्मानी ने कहा, “हम लगातार अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं एवं ऑफर देने की कोशिश करते रहते हैं। हम अपनी सेवाओं के लिए विशेष किफायती ऑफर पेश करते हुए बेहद खुश हैं, ताकि लोग छुट्टियों के दौरान हमारे नेटवर्क के बीच हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकें।”

उद्योग जगत के विश्लेषकों के अनुसार, अन्य एअरलाइंस कंपनियां भी छुट्टियों की अवधि का लाभ उठाने के लिए इस तरह के ऑफर दे सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493