एअरएशिया इंडिया ने टाटा की याद में जारी की वर्दी

हैदराबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। एअरएशिया इंडिया ने शनिवार को अपना चौथा विमान लांच करते हुए भारतीय उपमहाद्वीप में एअरलाइंस की शुरुआत करने वाले जे. आर. डी. टाटा के सम्मान में नई वर्दी भी लांच की।

इस नए विमान का नाम ‘द पायनियर’ रखा गया है तथा इस पर पुश मोथ विमान के साथ जे. आर. डी. टाटा की तस्वीर बनी हुई है। गौरतलब है कि टाटा ने 15 अक्टूबर, 1932 को पुश मोथ विमान उड़ाकर भारतीय उपमहाद्वीप में टाटा कंपनी की शुरुआत की।

एअरएशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मित्तू चांडिल्य, एअरएशिया समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नाडीज, एअरएशिया इंडिया के गैर कार्यकारी चेयरमैन एस. रामादुरई और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को इस विमान का अनावरण किया।

चांडिल्य ने कहा, “टाटा समूह ने भारतीय उड्डयन को शक्ल दी है और एअरएशिया इंडिया टीम को भी काफी मदद प्रदान की है। हम जे. आर. डी. टाटा की यादों को पुनर्जीवित करने वाले अपने चौथे विमान को लांच करते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।”

रतन टाटा ने इस अवसर पर कहा, “जे. आर. डी. टाटा दूरद्रष्टा थे। उन्होंने भारत नागरिक उड्डयन की शुरुआत की, क्योंकि उनका मानना था कि शेष दुनिया में जो सुविधाएं हैं वह भारतवासियों को भी मिलनी चाहिए। एअरएशिया इंडिया द्वारा उन्हें दी गई इस श्रद्धांजलि से मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493