लोपेज में अपनी मां को देखती हैं रिहाना

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। पॉप स्टार रिहाना को गायिका जेनिफर लोपेज की आवाज में अपनी मां जैसा अनोखा प्यार और निस्वार्थ भाव नजर आता है।

रिहाना और जेनिफर ने आने एनिमेशन फिल्म ‘होम’ में मां और बेटी के किरदारों लुसी और टिप को आवाज दी है। फिल्म की कहानी एक बच्ची के बारे में है, जो धरती पर एलियन के हमले में बिछड़े अपने परिवार को ढूंढती है।

रिहाना ने कहा कि जेनिफर बहुत कुछ उनकी मां से मिलती जुलती सी शख्सियत हैं।

रिहाना ने कहा, “मैं उनको पसंद करती हूं। वह कमाल की हैं। क्या हर कोई नहीं चाहेगा कि जेनिफर उनकी मां हों। जेनिफर की आवाज में मेरी मां जैसा प्यार और निस्वार्थ भाव है। यह ऐसा है जैसे प्यार से गले लगाना।”

रिहाना ने कहा, “मेरी मां भी बहुत प्यार और देखभाल करने वाली हैं और उनके पास मैं सुरक्षित महसूस करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493