क्रिस नहीं करतीं अब ब्रूस से बात

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। रिएलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ स्टार क्रिस जेनर ने अपने पूर्व पति ब्रूस जेनर से बात करना छोड़ दिया जब उन्हें पता चला कि ब्रूस ने सर्जरी के माध्यम से लिंग बदलवाने की घोषणा की है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “क्रिस अपने आप को संभाल नहीं पाईं जब उन्हें यह बात पता चली। वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने ब्रूस से बात करना छोड़ दिया है।”

ब्रूस और क्रिस का इसी साल तलाक हुआ है।

इधर, कई सूत्रों ने खुलासा भी किया है कि ब्रूस और क्रिस का अब एक दूसरे से कोई वास्ता नहीं है, जब से ब्रूस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है।

सूत्रों ने कहा, “वे अब बात तक नहीं करते। क्रिस ने ब्रूस से वास्ता रखना छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि लिंग बदलने का फैसला ब्रूस का निजी मसला है और उन्हें खुद ही इसे संभालना चाहिए। वह इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहतीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493