विश्व कप से जुड़े मोंमेंटो हासिल कर सकते हैं प्रशंसक

वेलिंग्टन, 22 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेट प्रशंसक आईसीसी विश्व कप-2015 से जुड़ी यादें हासिल कर सकते हैं। आईसीसी ने रविवार को कहा कि प्रशंसकों के पास इस आयाोजन से जुड़े आधिकारिक मोमेंटो और सिक्के प्राप्त करने का सुनहरा मौका है।

इसके लिए हालांकि प्रश्ांसकों को इसके लिए नीलामी में दावा पेश करना होगा। प्रशंसक सभी 49 मैचों में उपयोग में लाए जाने वाले टॉस के सिक्कों के अलावा आधिकारिक स्कोरकार्ड की प्रति भी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही साथ आईसीसी ने चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल में उपयोग में लाई जाने वाली गेंदों को भी नीलामी करने का फैसला किया है।

आईसीसी ने 2011 विश्व कप के दौरान भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

प्रशंसक अपनी मनपसंद चीजों के लिए ‘आईसीसी-शॉप डॉट कॉम’ पर अपना दावा पेश कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493