रेखा के लिए परिधान तैयार कर मनीष खुश

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आने वाली फिल्म ‘फितूर’ में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के लिए परिधान तैयार कर रहे हैं।

मल्होत्रा ने ट्विटर पर लिखा, “रेखा के साथ पूरा दिन गुजारा। ‘फितूर’ के लिए परिधानों का चयन और रेखा के साथ फिल्मों की बात करते हुए अच्छा वक्त बीता।”

निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में कैटरीना कैफ और आदित्य राय कपूर की मुख्य भूमिकाओं के साथ रेखा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इससे ठीक पहले मनीष ने मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2015 में अपना फैशन शो पूरा किया।

मनीष ने अपने संग्रह ‘द ब्लू कलेक्शन’ का प्रदर्शन किया। उनके शो में हॉलीवुड अभिनेत्री रोजारियो डॉसन सहित दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडीज, शबाना आजमी, श्रीदेवी, काजोल, हुमा कुरैशी, नेहा धूपिया और ऋचा चड्ढा जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493