भारतीय खिलाड़ियों से घुल-मिल चुका हूं : मैक्सवेल

सिडनी, 22 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के कारण वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह घुल-मिल चुके हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर मैक्सवेल के हवाले से कहा गया है, “मैं निजी तौर पर उनके (भारतीय खिलाड़ियों) के साथ अच्छी तरह घुल-मिल चुका हूं।”

मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल के विभिन्न संस्करणों में तीन भिन्न फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद उनका कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छा संबंध बन गया है।

मैक्सवेल ने कहा, “तीन भिन्न टीमों के लिए खेलने के बाद आप उनके बारे में काफी कुछ जानने लगते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं, उनके साथ खाने पर जाते हैं और एक मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होने लगता है। इसके बाद आप हमेशा उनके संपर्क में बने रहते हैं।”

मैक्सवेल ने यह भी कहा कि आईपीएल में उनके साथ खेलने के बाद अब उनके खिलाफ खेलना कठिन होगा।

उन्होंने कहा, “इसके कारण उनके खिलाफ खेलना कठिन होता है, क्योंकि मैदान पर आपको प्रतिस्पर्धी बने रहना होता है, जबकि वे आपके साथी खिलाड़ी रह चुके होते हैं। इसलिए आपको इस तरह खेलना होता है जैसे आप हर बार अपने सबसे खराब शत्रु के खिलाफ खेल रहे हों।”

मैक्सवेल ने भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को हंसमुख व्यक्ति कहा।

मैक्सवेल ने हरभजन के बारे में कहा, “वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। अब तक मिले खिलाड़ियों में वह सबसे हंसमुख हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493