वाशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान ‘सोलर इंपल्स-2’ ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 18 प्रॉपेलर वाले एक पूर्णत: इलेक्ट्रिक ऊर्जा से चलने वाले विमान के निर्माण पर काम कर रहा है।
नासा के एक विशेष परियोजना के तहत निर्मित हो रहे इस विमान में इन छोटे-छोटे 18 प्रॉपेलर्स को 31 फीट चौड़े कार्बन यौगिक से बने पंखों के ऊपर फिट किया जाएगा।
ये प्रॉपेलर लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों की ऊर्जा से संचालित होंगे।
विभिन्न गति की अवस्था में हर प्रॉपेलर अलग-अलग काम कर सकता है, जबकि विमान के टेक ऑफ करते समय सभी प्रॉपेलर चलेंगे।
जब विमान को आकाश में स्थिर रखने की स्थिति आएगी तो विमान के ये प्रायोगिक पंख ईंधन से चलने वाले आधुनिक जेट विमानों के पंखों की जगह काम में लाए जा सकेंगे।
नासा अभी अगले कई महीनों तक इन पंखों का भूमि पर ही परीक्षण करेगी। परीक्षण के दौरान इन पंखों को एक मोडीफाइड ट्रक पर स्थापित किया जाएगा।
पूरी तरह इलेक्ट्रिक ऊर्जा से चलने वाले इस विमान की अधिकतम गति 370 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath