जोकोविक ने फेडरर को हराकर जीता इंडियन वेल्स खिताब

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 23 मार्च (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर इंडियन वेल्स एटीपी का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया।

जोकोविक ने यह खिताब चौथी बार जीता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी फेडरर की बराबरी कर ली। फेडरर भी इस खिताब को पूर्व में चार बार जीत चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने फेडरर को 6-3, 6-7 (5), 6-2 से हराया। ओपन एरा में दूसरे सर्वाधिक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके जोकोविक और फेडरर के बीच यह 38वां मुकाबला था।

इसमें 20 बार फेडरर जबकि 18 बार जोकोविक विजयी रहे हैं।

बहरहाल, फेडरर ने खिताबी मुकाबले में जोकोविक के 35 के मुकाबले 43 गैरवाजिब गलतियां की। साथ ही जोकोविक के दो के मुकाबले फेडरर ने चार डबल फॉल्ट्स भी किए।

महिला एकल वर्ग के फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप ने सर्बिया की जेलेना जानकोविक 2-6, 7-5, 6-4 से हराया। हालेप का इस साल का तीसरा खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493