एलएफडब्ल्यू : जावेद की पंक्तियों पर शबाना की रैंप वॉक

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने यहां रविवार को लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 में अपने गीतकार पति जावेद अख्तर द्वारा गुनगुनाई पंक्तियों पर रैंप वॉक कर शो में चार चांद लगा दिए।

अभिनेत्री-फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी द्वारा डिजाइन की गई लाल साड़ी और फिरोजी नीले ब्लाउज में रैंप पर उतरीं शबाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मंदिरा की यह बनारसी साड़ी वाराणसी में बनाई गई थी। यह प्राचीन बुनाई और आधुनिक डिजाइन का समन्वय थी।

मंदिरा ने अपने फैशन शो की शुरुआत सफेद और गुलाबी बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी के साथ की। इसके बाद सुनहरी, पीली, गुलाबी, मैजंटा और संतरी रंगों की मिली-जुली साड़ियों की बारी आई।

लक्मे फैशन वीक के शुरुआती शो में मंदिरा के अलावा आरती विजय गुप्ता की परिधान श्रंखला भी देखने को मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493