पाकिस्तान में ब्लॉगिंग साइट ‘वर्डप्रेस’ बंद

wordpress-36इस्लामाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ब्लॉगिंग वेबसाइट ‘वर्डप्रेस’ डॉट कॉम बंद हो गई है। सोमवार को जारी एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई।

‘डान ऑनलाइन’ की रपट के मुताबिक, पाकिस्तान में रविवार को वेबसाइट पूरी तरह बंद थी। हालांकि अभी पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) की ओर से इस प्रतिबंध के आधिकारिक होने के विषय में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

‘वर्डप्रेस’ एक ब्लॉगिंग साइट है, जहां यूजर्स सरल टेंपलेट के जरिए अपनी वेबसाइट बना सकते हैं।

हजारों पाकिस्तानी और कई पाकिस्तान आधारित कारोबार अपने ब्लॉग और वेबसाइट के संचालन के लिए ‘वर्डप्रेस’ का इस्तेमाल करते हैं।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने इस्लाम विरोधी आपत्तिजनक वीडियो जारी करने की वजह से 22 फरवरी, 2008 को वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट यूट्यूब पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493