अक्षय ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ फिनाले के सूत्रधार ?

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार टेलीविजन रियलटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के मौजूदा संस्करण यानी ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ के फिनाले के सूत्रधार बन सकते हैं।

अक्षय ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के सबसे पहले संस्करण के सूत्रधार रह चुके हैं।

एक सूत्र ने कहा, “शो के निर्माता चैनल के साथ अक्षय(47)की एक लंबी साझेदारी, खाने के प्रति उनके लगाव और ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के साथ उनके जुड़ाव की वजह से उन्हें फिनाले में शामिल करने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं।”

एक बयान में कहा गया कि पहले अक्षय से ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ का महा-जज बनाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन व्यस्तताओं की वजह से उन्हें ऐन मौके पर इससे हाथ वापस खींचने पड़ गए।

‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ के निर्णायकमंडल में खानसामा संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बरार नजर आ रहे हैं। इसकी अंतिम कड़ी 12 अप्रैल को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493