नडाल का टखना अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं

मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का टखना पूरी तरह ठीक नहीं है और इस कारण एटीपी मियामी ओपन खिताब जीतने में उन्हें दिक्कत आ सकती है।

विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल इंडियन वेल्स ओपन में क्वार्टर फाइनल दौर में हारकर मियामी पहुंचे हैं। कनाडा के मिलोस राओनिक ने उन्हें हराया था। नडाल सोमवार को मियामी में अभ्यास नहीं कर सके।

नडाल के प्रवक्ता ने ट्वीट किया है, “नडाल ने सोमवार को अभ्यास नहीं किया। ऐसा लग रहा है कि उनका टखना अच्छी स्थिति में है लेकिन हालात कुछ और भी हो सकते हैं।”

नडाल चार बार मियामी ओपन में उपविजेता रहे हैं। 2011 और 2014 के फाइनल में वह विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन नोवाक जोकोविक से हार गए थे।

उससे पहले वह 2008 में रूस के निकोली डेवीडेंकों और फिर 2005 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के हाथों हारे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493