सुखविंदर को ‘बिस्मिल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिह को मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘हैदर’ फिल्म के गीत ‘बिस्मिल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक घोषित किया गया। वह इससे बहुत खुश हैं। उनकी नजर में यह गाना वास्तव में इसका हकदार है।

अपनी दमदार और कर्णप्रिय आवाज के लिए चर्चित सुखविंदर ने आईएएनएस को बताया, “यह एक कमाल का अहसास है। विशाल भारद्वाज (फिल्म के निर्देशक) बेहतरीन इंसान और बढ़िया संगीतकार हैं। ‘बिस्मिल’ इस सराहना का हकदार है। गुलजार ने अपने अल्फाजों से इस गाने में एक जान डाल दी।”

उन्होंने कहा, “इस गाने को गाना एक सुखद अहसास था। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इस गीत और इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।”

‘बिस्मिल’ गाने की कोरियोग्राफी सुदेश अधाना ने की है।

शाहिद कपूर, तब्बू, के.के. मेनन और इरफान खान की मुख्य भूमिका वाली ‘हैदर’ विलियम शेक्सपियर के दुखांत नाटक ‘हैमलेट’ से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493