स्पेन नरेश ने फ्रांस दौरा रद्द किया

पेरिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन नरेश फेलिप-6 ने फ्रांस का अपना आधिकारिक दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति निवास में राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को दक्षिणी फ्रांस में हुए विमान हादसे के कारण अपना दौरा रद्द कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नरेश फेलिप-6 ने कहा कि विमान हादसे में किसी भी यात्री के बचने की कोई सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब जर्मनी की किफायती विमानन कंपनी जर्मनविंग्स का विमान एयरबस-320 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान हादसा दक्षिणी प्रांत के आल्प्स-डी-हौते प्रांत में हुआ।

दुर्घटना के समय विमान स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डसेरडोर्फ जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493